22.6.12

क्या आप जानते हैं: दुनिया की इकलौती देवी जिसकी पीठ की पूजा होती है?

1. अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह का निर्माण किसने शुरू करवाया था। - ग्यासुद्दीन खिलजी 2. कौनसा संप्रदाय वृक्षों की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने के लिए विख्यात हुआ। - विश्नोई संप्रदाय 3. शारदा एक्ट के नाम से बाल विवाह विरोधी कानून किसने पास करवाया। - हरविलास शारदा 4. रामदेवजी का प्रतीक चिह्न् क्या है। - पगल्या 5. देवनारायणजी का प्रतीक चिह्न् है। - सर्प 6. तलवारधारी अश्वारोही किस लोक देवता का प्रतीक चिह्न् है। - तेजाजी 7. भाला लिए अश्वारोही किस लोक देवता का प्रतीक चिह्न् है। - पाबूजी 8. लोक देवता गोगाजी का वाहन क्या है। - घोड़ा 9. किस संप्रदाय के अनुयायी जलते हुए अंगारों पर नृत्य करते हैं। - जसनाथी संप्रदाय 10. नरसीजी का मायरा किसने लिखी थी। - रतना खाती ११. बीजा और माला किस जनजाति के संप्रदाय हैं। - सांसी 12. राजस्थान की किस जनजाति को भारत सरकार द्वारा आदिम जनजाति समूह में रखा गया है। - सहरिया 13.किस संत को अकबर ने आध्यात्मि चिंतन के लिए फतेहपुर सीकरी बुलाया था। - संत दादूदयाल 14. विश्व में एकमात्र देवी जिसकी पीठ की पूजा होती है। - ब्रह्माणी माता 15. सहरिया जनजाति का कुंभ कौनसा मेला कहलाता है। - सीताबाड़ी का मेला 16. राजस्थान का प्रथम बायोगैस संयंत्र कहां पर स्थापित किया गया। - भावगढ़ (बारां) 17. ऊंट के चमड़े से बना एक विशेष जलपात्र जो बीकानेर में बनाया जाता है, कहलाता है। - कॉपी 18. झालावाड़ का मुख्य लोकनृत्य कौनसा है। - बिंदौरी 19 राजस्थान का सबसे अधिक कृषि उपज मंडियों वाला जिला कौनसा है। - श्रीगंगानगर 20. कत्थक नृत्य की जन्मस्थली किसे कहा जाता है। - सुजानगढ़